कर्मकार सामाजिक कल्याण समिति, लखनऊ

यशस्वी भवः श्रम श्री केन्द्र पर क्रियान्वयन किये जाने वाले कार्य

  • जागरूकता एवं पंजीयन शिविर का आयोजन-
  • कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन-
  • रोजगार और कौशल विकास प्रशिक्षण-
  • श्रमिकों का डेटाबेस तैयार करना-
  • वित्तीय सहायता कार्यक्रमों की जानकारी-
  • श्रमिक विवाद समाधान सहायता-
  • स्वास्थ्य सेवा-
  • शिक्षा सेवा-
  • अनुदान कार्य सहायता-
  • सदस्यता प्रदान करना-

यशस्वी भवः श्रम श्री केन्द्र पर उपलब्ध सुविधाओं हेतु निर्धारित अनुदान राशि का विवरण-

  • वार्षिक सदस्यता अनुदान- रू0 50/-(केवल सामान्य लाभार्थियों हेतु)
  • सदस्यता नवीनीकरण अनुदान- रू0 30/-(प्रत्येक वर्ष)
  • सेवा अनुदान- रू0 10/-(प्रत्येक कार्य हेतु)
  • सभी आनलाईन कार्य हेतु- रू0 10/- प्रति सेवा शुल्क एवं प्रिन्ट आउट हेतु रू0 02/- प्रति काॅपी शुल्क। (आवेदन पत्र में संबंधित संस्थान द्वारा कोई शुल्क लिया जाता हैं, तो जितना शुल्क कटेगा, उसका भुगतान संबंधित आवेदक को करना होगा)
  • फोटोकापी- रू0 01/-
  • स्वच्छ पेयजल- निःशुल्क।
  • कम्प्यूटर एवं ऑनलाइन शिक्षण सामग्री एवं कोचिंग- निर्धारित शुल्क।

निजी चिकित्सालयों हेतु स्वास्थ्य कार्ड-

रू0 50/- प्रति कार्ड, प्रत्येक सदस्य हेतु। स्वास्थ्य कार्ड धारक को समिति के साथ अनुबंधित चिकित्सालयों में परामर्श शुल्क, जांच एवं दवाओं की खरीद पर 15 से 30 प्रतिशत की छूट उपलब्ध होगी।

प्रचार कार्यक्रम-

प्रचार हेतु स्थान का आरक्षण एक माह(रू0 150/-), तीन माह(रू0 400/-), छः माह(रू0 850/-) एवं एक वर्ष (रू0 1500/-) के लिए किया जायेगा। उपरोक्त शुल्क प्रदर्शन हेतु लिखा गया हैं, शुल्क में स्थान एवं मांग के आवश्यकतानुसार समय-समय पर बदलाव किया जायेगा।

अनुदान सहायता-

विभिन्न संस्थानों द्वारा दिये जाने वाले अनुदान कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान करना। समिति द्वारा अगर किसी भी संस्थान को अनुदान सहायता हेतु कागजात तैयार करने एवं संबंधित सामग्री उपलब्ध करायी जाती हैं तो उन्हें संबंधित कार्य हेतु व्यय होने वाली धनराशि का भुगतान करना होगा।

शिक्षा सेवा-

उच्च शिक्षा हेतु परामर्श, शिक्षण संस्थानों की जानकारी, नामांकन में सहयोग, पुस्तकालय की स्थापना, ऑनलाइन शिक्षण सामग्री, पुस्तकों की उपलब्धता, छात्रवृत्ति आवेदन कराना सहित अन्य सेवाएं। लाभार्थी को सेवा का लाभ लेने हेतु निर्धारित राशि देय होगी।

सूचनार्थ-

समिति द्वारा विभिन्न सेवाएं जनहित में उपलब्ध करायी जाती हैं। चूंकि इन सेवाओं हेतु किसी भी अन्य संस्थान द्वारा किसी प्रकार की धनराशि नहीं प्राप्त होती हैं, इसलिए समिति के द्वारा अपने कार्यक्रमों के संचालन, प्रतिनिधियों को सेवा कार्य हेतु भुगतान सहित अन्य धनराशि उपयोग के कार्यों हेतु न्यूनतम धनराशि अनुदान के रूप में ली जाती हैं। यह अनुदान राशि समिति द्वारा समय-समय पर परिवर्तनीय होगी।

यशस्वी भवः श्रम श्री केन्द्र के सदस्यता का प्रमाण एवं लाभ लेने हेतु अधिकृतता

प्रत्येक लाभार्थी को सदस्यता के उपरान्त एक सदस्यता संख्या एवं कार्ड उपलब्ध कराया जायेगा, जिसके माध्यम से लाभार्थी संस्थान द्वारा प्रदत्त सेवाओं का लाभ ले सकेगा। समिति के द्वारा संचालित सेवाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु न्यूनतम 60 दिन पूर्व की सदस्यता होना अनिवार्य।

यशस्वी भवः श्रम श्री केन्द्र के माध्यम से रोजगार व स्वरोजगार के अवसर

समिति द्वारा सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा जारी किये जाने वाली रोजगार सूचनाओं का नियमित रूप से लाभार्थियों को उपलब्ध कराना। ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाली नारी शक्ति को गृह व ग्राम आधारित स्व-रोजगार हेतु प्रशिक्षणोपरान्त अवसर उपलब्ध कराना।

केन्द्र का संचालन-

केन्द्र का संचालन समिति के अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा समिति के दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जायेगा।

सरकारी प्रतीक चिन्ह का उपयोग

चूंकि समिति एक गैर सरकारी संस्थान के रूप में पंजीकृत सामाजिक सेवा संस्था है और समाज के वंचित वर्ग के कल्याण हेतु कार्य कर रही हैं, जिन्हे सरकारी योजनाओं में पूर्ण हिस्सेदारी नहीं प्राप्त हो रही हैं। जिसमें सरकार द्वारा संचालित योजनाओं, कार्यक्रमों आदि के संबंध में निःशुल्क प्रचार-प्रसार का कार्य करती हैं, आमजन को जागरूक करने हेतु केवल प्रतीक के रूप में सरकारी चिन्हों का उपयोग करती हैं, जिसका उद्देश्य आमजन को सरकार के कार्यक्रमों को प्रतीक चिन्हों के माध्यम से अवगत कराना हैं।

24 घंटा संचालित होने वाले यशस्वी भवः श्रम श्री केन्द्र

24 घंटा संचालित होने वाले केन्द्र पर आने वाले लाभार्थियों के लिए बैठने योग्य आरामदेह कुर्सी, वातानुकुलित 10 बेड़ पुरूष एवं 05 बेड महिला कामगार के लिए, स्नानागार, शौचालय, स्वच्छ पीने योग्य जल, समाचार सामग्री, योजनाओं की जानकारी हेतु बुकलेट, सरकार के कार्यक्रमों एवं संस्थान के कार्यक्रमों का सूचनापट्ट, इन्टरनेट सुविधा, ऑनलाइन आवेदन-पत्र भरने की सुविधा, पैसा ट्रान्सफर करने, रेल व बस की टिकट बुक करने की सुविधा, प्रत्येक माह आधार कार्ड सुधार करने हेतु शिविर, ऑनलाइन शिक्षण सामग्री की उपलब्धता, स्व-रोजगार प्रशिक्षण, बालवाडी सहित अन्य सुविधाएं सदस्यता के उपरांत उपलब्ध होंगी। समिति द्वारा संचालित कार्यों के लिए निर्धारित न्यूनतम शुल्क का भुगतान उपभोग के पूर्व करना अनिवार्य होगा।

यशस्वी भवः पुस्तकालय

शिक्षार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवकों एवं युवतियों को प्रतिदिन शिक्षा का कार्य सुगम तरीके हो सके, इस हेतु विभिन्न स्थानों पर पूर्ण सुविधायुक्त यशस्वी भवः पुस्तकालय की स्थापना कर उन्हें निःशुल्क एवं सशुल्क सुविधाएं उपलब्ध कराया जाना हैं। पुस्तकालय पर सदस्य शिक्षार्थियों को पुस्तकें, ऑनलाइन शिक्षण सामग्री, शिक्षक आदि की सुविधा उपलब्ध होंगी। पुस्तकालय की स्थापना व संचालन समिति द्वारा स्वयं या योग्य संचालकों के साथ संयुक्त रूप से किया जायेगा। अन्य संचालकों को समिति द्वारा निर्धारित अनुदान राशि दी जायेगी।

  • पुस्तकालय संचालन अनुदान- रू0 200/- ग्रामीण एवं रू0 300/-प्रतिमाह शहरी क्षेत्र में।
  • पुस्तकालय पर उपलब्ध सुविधाएं - स्वच्छ पेयजल, हिन्दी एवं अंग्रेजी समाचार पत्र,
  • विभिन्न प्रकार की शैक्षणिक एवं प्रतियोगी परीक्षाओं संबंधी तात्कालीन जानकारी की पुस्तकें, ऑनलाइन वेबसाईट के माध्यम से शैक्षणिक सामग्री की उपलब्धता न्यूनतम शुल्क के आधार पर। प्रतियोगी परीक्षाओं एवं अन्य कक्षाओं हेतु पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित।
  • 100 शिक्षार्थी की एक साथ बैठने हेतु कुर्सी व डेस्क की व्यवस्था
  • 100 शिक्षार्थी-ग्रामीण एवं 200 शिक्षार्थी-शहरी क्षेत्र में उपयोग हेतु व्यवस्था
  • शपुस्तकालय का संचालन शहरी क्षेत्र में 24 एवं ग्रामीण क्षेत्र में 12 घंटे होगा
  • प्रत्येक लाभार्थी को एक पुस्तकालय सदस्यता कार्ड दिये जायेंगे, उन्हें प्रत्येक दिवस पुस्तकालय उपयोग हेतु अपना कार्ड प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा
  • प्रत्येक पुस्तकालय पर संचालन हेतु 01 पुस्तकालय व्यवस्थापक एवं सहायक ग्रन्थालय व्यवस्थापक(डिप्लोमा ईन लाईब्रेरी साइंस) का प्रमाण पत्र देना आवश्यक होगा।
  • शिक्षार्थी सदस्यता हेतु संबंधित लाभार्थी को आवेदन पत्र, अपना आधार कार्ड, शैक्षणिक संस्थान द्वारा जारी पहचान पत्र, एक पासपोर्ट साईज फोटो, मोबाईल नं0 देना अनिवार्य होगा।

कर्मकार सामाजिक कल्याण समिति द्वारा जनहित में केन्द्र एवं राज्य सरकारों द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार निःशुल्क किया जाता हैं एवं वंचित लाभार्थियों को योजनाओं से लाभांवित कराने हेतु उन्हें योजनाओं की पूर्ण जानकारी, आवेदन करने में सहायता, जानकारी उपलब्ध कराने हेतु शिविर का आयोजन सहित अन्य कार्यक्रम संचालित किये जाते हैं।

1

यशस्वी भवः परामर्श कार्यक्रम

इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों मे विद्यार्थियों के मध्य उच्च शिक्षा ग्रहण के पूर्व उत्पन्न होने वाली भ्रांतियों को दूर करने उच्च शिक्षा हेतु नामांकन के लिए शिक्षा संस्थानों की पूर्व जानकारी उपलब्ध कराने, नामांकन मे सहायता करने, छात्रवृत्ति आधारित नामांकन कराने, एवं समिति के साथ अनुबंधित तकनीकी संस्थानों, विश्वविद्यालयों मे नामांकन कराने का कार्य किया जाता है।

2

यशस्वी भवः परामर्श कार्यक्रम के अंतर्गत नामांकन हेतु उपलब्ध विषय

इंजीनियरिंग, बी.एस.सी. नर्सिंग, बी.फार्मा, डी.फार्मा, जी.एन.एम., ए.एन.एम., बी.एड., बी.टी.सी., एम.बी.ए., एवं अन्य उपलब्ध विषयों मे नामांकन सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जाता है ।

नोट- समिति द्वारा किसी भी सरकारी शैक्षणिक संस्थान मे नामांकन हेतु कार्य नहीं किया जाता है और नाही काउंसेलिंग मे सहयोग किया जाता है । हम केवल निजी क्षेत्र के संस्थानों के साथ मिलकर छात्र हित मे कार्य करते है, हम छात्रों से समिति को किसी प्रकार का शुल्क भुगतान करने का अनुरोध नहीं करते है ।

हमसे संपर्क करे

हमारा पता

65/037, लाल कुआं वार्ड रोड, नजदीक छितवापुर पुलिस चौकी लखनऊ - 226001

Email Us

samajiksurakshasamiti@gmail.com

Call Us

+91-7311169553

Bank Account Details

ACCOUNT NAME : KARMAKAR SAMAJIK KALYAN SAMITI

ACCOUNT NO. : 201036437781

IFSC CODE : INDB0002385

BRANCH NAME : EMMAR MGF